प्रेस विज्ञप्ति जारी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 12 जून, 2026 सिम्स अस्पताल के पीछे साप्ताहिक बाज़ार को विस्थापित करने हेतु “अभिव्यक्ति दी रिसर्च फोरम” ने ज्ञापन प्रेषित किया “अभिव्यक्ति दी रिसर्च फोरम” – विधि एवं तकनीकी समसामयिक घटनाओं और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के माध्यम से समाधान का प्रयास करने वाली समर्पित समूह – ने आज श्रीमान अधिष्ठाता महोदय , छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, बिलासपुर को एक ज्ञापन प्रेषित कर सिम्स अस्पताल के पीछे लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार (ठेले-गुमटियों) को विस्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि संस्थान के बाहर लगने वाले साप्ताहिक ठेले-गुमटियां मुख्य सड़क पर जाम पैदा करती हैं, जो विशेषकर आपातकालीन स्थितियों में अस्पताल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस , एवं पुलिस वाहनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। स्थानीय निवासी एवं संस्थान के आस-पास के क्षेत्र के लोग इस समस्या से काफी परेशान हैं। फोरम के संयोजक ने कहा: “यह जाम नहीं सिर्फ यातायात की बाधा है, यह जीवन-मृत्यु की स्थिति में गंभीर जोखिम भी है। एम्बुलेंस को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने...
दिनांक 22/5/2026 को बिलासपुर पुलिस कॉलोनी निलयम तिफरा में पुलिस परिवार हेतु सामुदायिक भवन निर्माण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस भूमि पूजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निलयम कॉलोनी में निवासरत परिवार से समय समय पर रूबरू होने पहुंचे थे और देखे की परिवार के सदस्यों के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करने हेतु व्यवस्था नहीं, और अपने प्रयासों से जिला कलेक्टर महोदय डीएमएफ/सीएसआर मद से सामूदायिक भवन स्वीकृत कराया गया, जिस हेतु विधिवत् प्रक्रिया पश्चात आज भूमि पूजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, डीएसपी लाइन मंजूलता केरकेट्टा , एसडीओ पीडब्ल्यूडी आदित्य ग्रोवर, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता,सब इंजीनियर कुंजाम के साथ पुलिस परिवार के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे महिला एवं बच्चें उपस्थित रहे जो भूमि पूजन में शामिल हुए। सामुदायिक भवन पाकर सभी परिवार वालों में खुशी और उत्साह नजर आया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद दिए ।